उत्तराखंड की खबरें

देहरादून पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: हत्या के प्रयास में फरार ₹20,000 का इनामी बदमाश ISBT से गिरफ्तार
देहरादून पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: हत्या के प्रयास में फरार ₹20,000 का इनामी बदमाश ISBT से गिरफ्तार
देहरादून में अब हर सोमवार को होगा ‘समाधान दिवस’, भूमि विवादों के लिए बनेगा हाई-लेवल सेल: DM
देहरादून में अब हर सोमवार को होगा ‘समाधान दिवस’, भूमि विवादों के लिए बनेगा हाई-लेवल सेल: DM
उत्तराखंड: ITI के कायाकल्प की तैयारी, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती; मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लिए बड़े फैसले
उत्तराखंड: ITI के कायाकल्प की तैयारी, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती; मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लिए बड़े फैसले
बड़ी खबर: उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार की छुट्टी, अब संभालेंगे राजस्थान की जिम्मेदारी
बड़ी खबर: उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार की छुट्टी, अब संभालेंगे राजस्थान की जिम्मेदारी

बड़ी खबर

उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री धाम जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, BRO और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला
उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री धाम जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, BRO और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी आज सहसपुर से करेंगे ‘खेत बचाओ अभियान’ का शंखनाद
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी आज सहसपुर से करेंगे ‘खेत बचाओ अभियान’ का शंखनाद
सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी,फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल
सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी,फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल
धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी,भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर 46 करोड़ से अधिक खर्च, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण
धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी,भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर 46 करोड़ से अधिक खर्च, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण
ऊखीमठ में पेड़ पर अटकी अनियंत्रित सिलेरियो कार, हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौके पर ही मौत
ऊखीमठ में पेड़ पर अटकी अनियंत्रित सिलेरियो कार, हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौके पर ही मौत
फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखें गंगा संरक्षण और अर्धकुंभ 2027 के कार्य, लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखें गंगा संरक्षण और अर्धकुंभ 2027 के कार्य, लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

देश विदेश की खबरें

शिक्षा

विश्व पर्यावरण दिवस पर नरेन्द्रनगर वन प्रभाग द्वारा जोश के साथ किया गया  स्वच्छता अभियान एवं सांकेतिक वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर नरेन्द्रनगर वन प्रभाग द्वारा जोश के साथ किया गया स्वच्छता अभियान एवं सांकेतिक वृक्षारोपण

नरेंद्रनगर –विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर शिवपुरी वन क्षेत्र के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु व्यापक स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी  की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा पर्यावरण प्रेमियों ने सक्रिय सहभागिता कर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

नरेन्द्रनगर वन प्रभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में यथा गंगा तट, पर्यटन स्थलों, वन मार्गों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्लास्टिक कचरा, पॉलीथीन, बोतलें तथा अन्य अपशिष्ट सामग्री का संग्रहण कर उनका सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। मुनिकीरेती क्षेत्र के अन्तर्गत आरक्षित वन से 1 टन कूड़ा एकत्र कर नगर पालिका, मुनिकीरेती के कूड़ा निस्तारण केन्द्र में भेजा गया।

स्वच्छता अभियान के उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत स्थानीय जलवायु एवं पारिस्थितिकी के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया। वन विभाग द्वारा यह संदेश दिया गया कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है ताकि भविष्य में ये पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर  दिगांथ नायक, प्रभागीय वनाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारे दायित्वों को स्मरण करने का अवसर है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता के क्षरण, वनाग्नि, प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव जैसी चुनौतियाँ वैश्विक चिंता का विषय हैं। इन चुनौतियों का समाधान जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण के छोटे-छोटे उपाय अपनाए, जैसे वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग तथा स्वच्छता का पालन, तो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़े सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को वनों के महत्व, जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही युवाओं एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण अभियानों से जुड़ने तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।।

शिवपुरी वन क्षेत्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने तथा अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ किया गया।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, लगाए गए पौधों की देखभाल करें, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में सहयोग दें तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएँ, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर  अनिल पैन्यूली, उप प्रभागीय वनाधिकारी, देवप्रयाग, किशोर नौटियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नरेन्द्रनगर,  विवेक जोशी, वन क्षेत्राधिकारी शिवपुरी एवं वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ विभिन्न वन पंचायतों के सरपंच एवं स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

देहरादून के नए DM  आशीष चौहान एक्शन मोड में, पहली बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; ‘लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही’
देहरादून के नए DM आशीष चौहान एक्शन मोड में, पहली बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; ‘लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही’
विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: देहरादून नगर निगम का सफाई नायक 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: देहरादून नगर निगम का सफाई नायक 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक,सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक,सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश

स्वास्थ्य

 देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी (DM) डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर कड़े तेवर दिखा दिए हैं। सोमवार को जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से अपनी पहली परिचय और समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का पूरा फोकस जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने पर रहेगा।

​उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। यदि धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही मिली, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कार्यसंस्कृति में सुधार लाने की बात कहते हुए निर्देश दिए कि अधिकारी केवल दफ्तरों तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड विजिट सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुशासन का वास्तविक प्रभाव आम जनता को महसूस होना चाहिए और धरातल पर प्रशासन की मौजूदगी दिखनी चाहिए।

​मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित समीक्षा: मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं और विकास परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग होगी। डीएम ने साफ कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
​महिला सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम: महिला सुरक्षा को प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में रखते हुए सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था मजबूत करने और महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के निर्देश दिए गए।
​नशे, साइबर क्राइम और पॉक्सो पर कड़ा प्रहार: युवाओं और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्कूल-कॉलेजों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नशा मुक्ति के लिए एन-कोर्ड (NCORD) व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
​रोड सेफ्टी और ब्लैक स्पॉट्स का सुधार: सड़कों की स्थिति और सड़क सुरक्षा की नियमित समीक्षा की जाएगी। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (Black Spots) को चिह्नित कर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
​भू-माफियाओं और अवैध कब्जों पर त्वरित कार्रवाई: भूमि संबंधी धोखाधड़ी और अवैध कब्जों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग को संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।
​स्वच्छता और डेंगू पर फोकस: शहर के साथ-साथ जलाशयों और जल स्रोतों की सफाई में बड़ा बदलाव (Visual Change) लाने और डेंगू नियंत्रण के लिए एक्टिव केस हंटिंग और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
​अफसरों को मिला टास्क: जनहित में बनाएं 5 नए प्रोजेक्ट

​डीएम ने जनपद में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को एक नया टास्क दिया है। उन्होंने सभी विभागों को जनहित में कम से कम 5 नए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अन्य जिलों में चल रहे सफल नवाचारों (Innovations) को देहरादून में भी लागू करने की संभावनाएं तलाशने को कहा है।

विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: देहरादून नगर निगम का सफाई नायक 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: देहरादून नगर निगम का सफाई नायक 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक,सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक,सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी SIR को लेकर समीक्षा बैठक,प्रदेश के मतदाताओं से SIR में BLO से सहयोग करने की अपील,प्री एसआईआर फेज में 89% मैपिंग
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी SIR को लेकर समीक्षा बैठक,प्रदेश के मतदाताओं से SIR में BLO से सहयोग करने की अपील,प्री एसआईआर फेज में 89% मैपिंग

राजनीति

एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लाएं तेजी और गुणवत्ता, स्थानीय लोगों को दें रोजगार: डॉ. धन सिंह रावत

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ पूर्व में किये गये…

मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान,डिजिटल व्यवस्था से घर बैठे मिल रही सुविधा, बुजुर्गों को बड़ी राहत,आईएफएमएस ऐप से घर बैठे आसानी से डाउनलोड करें पेंशन स्टेटमेंट्स

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन अब पहले से कहीं अधिक सरल और पारदर्शी हो गया है। डिजिटल तकनीक…

शासन द्वारा श्री केदारनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंट साहिब एवं आदि कैलाश यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं के संचालन हेतु जारी की गयी नई एसओपी

राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने तथा यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं के कल्याण एवं संरक्षण के उद्देश्य से श्री केदारनाथ, श्री यमुनोत्री, श्री…

गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में वर्षा,…

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में PM पोषण समिति की बैठक; स्कूलों के सोशल ऑडिट और डिजिटल मैपिंग के निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।…