नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में हाल ही में संपन्न उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त विजय पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन निरंतर सशक्त होगा तथा जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र सहित उत्तराखंड प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा प्रदेश की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *