Oplus_131072

कोटद्वार–उत्तराखंड के लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज स्थित विभागीय स्टोर से पांच बेशकीमती हाथी दांत गायब होने के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच के बाद रेंजर अनुराग जोशी और प्रभारी रेंजर भगवत प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्य वन संरक्षक (एचआरडी) पी.के. पात्रो ने दोनों अधिकारियों के निलंबन की पुष्टि की है।

​कागजों में 15, हकीकत में मिले 10 दांत

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, रेंज के स्टोर में कुल 15 हाथी दांत दर्ज थे, लेकिन भौतिक सत्यापन  के दौरान मौके पर केवल 10 दांत ही बरामद हुए। गायब हुए पांच दांतों का कुल वजन 35.41 किलोग्राम बताया जा रहा है, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये है।

​बिना सीसीटीवी के स्टोर, कर्मचारी भी रडार पर

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिस स्टोर में इतने संवेदनशील वन्यजीव अवशेष रखे गए थे, वहां सुरक्षा के नाम पर सीसीटीवी कैमरा तक नहीं लगा था। इस गंभीर चूक के बाद अब एक फॉरेस्टर और एक लिपिक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

​बड़ा सवाल

इस घटना ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल यही है कि जब विभाग के अपने स्टोर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो जंगल के वन्यजीवों की रक्षा कौन करेगा? क्या कार्रवाई सिर्फ निलंबन तक सीमित रहेगी, या गायब दांतों की रिकवरी कर अंतिम जवाबदेही भी तय होगी?

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *