देहरादून –आम जनता के लिए जनसुविधाओं को पूरी तरह सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया जिस क्रम में आज निदेशक राजपाल लेघा की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में MDTSS योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया और पोर्टल को और अधिक जन-अनुकूल बनाने के निर्देश दिए गए।

क्या हैं मुख्य लाभ? (एक नजर में)
घर बैठे ऑनलाइन आवेदन: अब खनन अनुज्ञा, खनन पट्टा, स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट और रिटेल भंडारण जैसी सभी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अनुमति भी ऑनलाइन ही प्राप्त होगी।
मिनरल मार्ट पोर्टल (Mineral Mart): आम नागरिक और उपभोक्ता अब अपनी जरूरत के अनुसार खनिज सामग्री ऑनलाइन खरीद सकेंगे। इससे उचित दामों पर खनिजों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और पूरी खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनेगी।
समय और श्रम की बचत: इस डिजिटल पहल से लोगों के कीमती समय की भारी बचत होगी और सिस्टम में दलाली व भागदौड़ पर लगाम लगेगी।
