Oplus_131072

वीरेंद्र प्रताप सिंह –

 

पौड़ी– सरकारी नौकरी पाने की चाह में नैतिकता और कानून को ताक पर रखने वाले एक फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, विथ्याणी (यमकेश्वर, पौड़ी) में फर्जी और कूटरचित  प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी को पुलिस ने गाजियाबाद से दबोच लिया है। यह गिरफ्तारी शिक्षा जगत और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

विगत 23 सितंबर 2026 को गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा थाना यमकेश्वर में एक लिखित तहरीर दी गई थी। शिकायत में बताया गया था कि महाविद्यालय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी ने नियुक्ति पाने के लिए जाली और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना यमकेश्वर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कड़क धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया:

 

धाराएं: 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी  सर्वेश पंवार ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी जांच के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी श्रीनगर  तपेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी सुरागरसी, पतारसी और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर जालसाजी की इस परत को पूरी तरह से उधेड़ दिया।

पर्याप्त सबूत हाथ लगने के बाद, पुलिस टीम ने 12 नवंबर 2026 को गाजियाबाद से अभियुक्त डॉ. उमेश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में इस तरह के फर्जीवाड़े को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में संलिप्त अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *