Crime story news रुड़की। जन्माष्टमी के दिन महिलाओं की वीडियोग्राफी करने के विवाद के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की 20 दिसम्बर तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया जाएगा। 31 अगस्त को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में करीब बारह लोग घायल हुए थे। प्रमोद कुमार की ओर से 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन हुए विवाद में राहुल, कल्लू उर्फ नीतीश, विनय, बिजेंदर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी मेघराज को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। घर पर भी कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। 20 दिसम्बर के बाद आरोपियों के घर की कुर्की की जाएगी।