Crime story news हरिद्वार। जमीयत उलेमा ए हिन्द के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मौहम्मद आरिफ के नेतृत्व में उपनगरी ज्वालापुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाकर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया गया। मौलाना मौहम्मद आरिफ ने कहा कि नशा समाज के लिए सबसे बड़ी बुराई है। कुछ असामाजिक तत्व अपने स्वार्थ को पुरा करने के लिए युवाओं को नशे में धकेल रहे हैं। नशा समाज के लिए अभिशाप बन गया है। नशे के कारण कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कस्साबान क्षेत्र के मुअज्जि लोगों के साथ नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही नशे को समाप्त किया जा सकता है। और मौलाना ने कहा कि स्मैक, चरस, गांजा, शराब समाज की जड़ों को खोखला कर रही हैं। इससे बचना चाहिए