क्राइम स्टोरी न्यूज़ भगवानपुर , भगवानपुर उद्यान विभाग कर्मचारी ने मुखबिर की सूचना पर रूहल्की गांव के निकट आम के हरे भरे पेड़ काटे जाने की मौके पर जाकर जांच की है जानकारी के अनुसार भगवानपुर उद्यान कर्मचारी नसीम अंसारी ने बताया कि मौके से आम के 21 पेड़ काटे गए हैं यह पेड़ पॉपुलर की नर्सरी मैं मौजूद थे और वहां अभी भी कुछ पेड़ मौजूद है जिन्हे लोपिंग भी किया गया है और वह ठेकेदार वह बाग स्वामी मिलकर काटने की फिराक में लगे हैं मौके पर उद्यान विभाग कर्मचारी ने जाकर जांच पड़ताल की और आसपास ग्राम वासियों से बाग स्वामी का पता लगाया जिसमें बताया गया कि यह बाग विजेंदर उर्फ लाला निवासी रूहल्की का है उद्यान कर्मचारी ने बताया कि जल्द ही विभाग को सूचित कर बाग स्वामी के खिलाफ अवैध परमिशन पेड़ काटे जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *