Crime story news टिहरी गढ़वाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा धनोल्टी के अंतर्गत विकास खण्ड मुख्यालय कंडीसौड पहुंचकर नागराजा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने विकासखण्ड कार्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।
जिसमे पेयजल निगम की 6, जल संस्थान की 10, पीएमजीएसवाई द्वितीय तथा लोनिवि की 2-2 योजनाएं व ग्रामीण निर्माण विभाग की 1 योजना शामिल है। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का मौका मिला तब से हमारी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत तमाम युवाओं को ऋण वितरित किए जा रहे हैं.। मुख्यमंत्री ने कहा की कोरोना की वजह से अनेक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा , पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया उन्होंने कहा सरकार ने निर्णय लिया कि सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी जायेगी। साथ ही मार्च 2022 तक विभिन्न भर्तियों का आवेदन शुल्क माफ किया जाएगा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राप्त मांग पत्रों का परीक्षण किया जाएगा इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह राणा, पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट, प्रमुख थौलधार प्रभा बिष्ट, डीसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, जिलाध्यक्ष बीजेपी विनोद रतूड़ी, गोविंद सिंह रावत, राजेन्द्र जुयाल, रामचंद्र खंडूरी, मीरा सकलानी के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे