Crime story news रुड़की।  संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। जिसके बाद उसकी पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरडी निवासी सुमन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 45 वर्षीय पति सूरजमल पुत्र मुलेराम 11 दिसंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं से कोई पता नहीं लग पाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है, मामले की विवेचना शहर चौकी प्रभारी मनोज कुमार कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *