Crime story news रुड़की। रक्षा मत्रालय ने छावनी के अंतर्गत आने वाली एंट्री फीस को बंद करने के आदेश दिए हैं। रुड़की के ढंडेरा मार्ग पर बनाए गए एंट्री फीस बैरिकेडिंग हटाया गया है। हजारों व्यावसायिक वाहनों को इससे राहत मिलेगी। रोजाना टेंपो, प्राइवेट बस और मालवाहक वहां से गुजरते हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से छावनी के अंतर्गत आने वाले मार्गों पर एंट्री फीस ली जा रही थी। 2011-2012 में रुड़की छावनी के ढंडेरा मार्ग पर डिफेंस सिनेमा के सामने एंट्री फीस के लिए बैरिकेडिंग लगाया गया था। जहां से गुजरने वाले व्यावसायिक वाहनों को एंट्री फीस दिए बिना नहीं जाने दिया जाता था। ढंडेरा से आगे चलकर कई ईंट भट्ठे हैं। जिनकी ढुलाई के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का सहारा लिया जाता है। सालों से व्यावसायिक और मालवाहक वाहनों का वहां से आवागमन होता रहा है। सात जनवरी 2022 को असिस्टेंट डीजी (कैंट) दमन सिंह ने तत्काल प्रभाव से एंट्री फीस पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। कैंट बोर्ड छावनी के नामित सदस्य प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के आदेशानुसार रुड़की छावनी की एंट्री फीस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।