टिहरी। घनसाली तहसील के हिंदाव पट्टी के चटोली गांव में जलती अंगीठी को कमरे में रखने से अंगीठी की गैस से दी सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाईयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि को चटोली गांव के मकान सिंह नेगी के दोनों पुत्र अनूप (15) और आशीष (18) एक ही कमरे में सोये हुए थे। अधिक ठंड से बचने के लिए उन्होंने अपने कमरे में अंगीठी जलाकर कमरा बंद कर लिया और सो गए। जबकि परिवार के अन्य लोग बगल के कमरे में सोये हुए थे। सुबह जब उनके पिता बेटों को जगाने गए तो अंदर से कोई जवाब न आने पर वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, तो देखा दोनों बेटें बेसुध अवस्था में पड़े हैं। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने घटना की जानकारी घर के अन्य लोगों और गांव वालों को दी। लोगों ने देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। जवान बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक भीमलाल आर्य गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा कर परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। परिजनों ने दोनों मृत बेटों का अंतिम संस्कार कर दिया है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *