रुड़की।  मौसम का मिजाज अभी तक बिगड़ा हुआ है। लगातार बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हुई। मौसम के तेवर खराब होने से चुनाव में प्रत्याशियों पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान भी नहीं चल पा रहा है।
शनिवार से शुरू हुई बारिश रविवार को भी दिन भर होती रही। ठंडी हवाएं चलने से तापमान काफी नीचे चला गया। लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। इसके अलावा बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग निकले। चुनाव के समय मौसम के तेवर खराब होने से प्रत्याशियों की मुश्किले बढ़ी है। अधिकतर कार्यालय पर उनके समर्थक बैठे चाय की चुस्कियां जरूर लेते नजर आये लेकिन डोर टू डोर जनसंपर्क अधिकतर बंद रहा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *