हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। चुनाव के दृष्टिगत संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने शेरू उर्फ गुलफाम निवासी अहबाब नगर को 315 बोर के तमंच के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई इंद्रजीत राणा, कांस्टेबल राजपाल, महावीर, सतवीर, नानक शामिल रहे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *