क्राईम स्टोरी न्यूज़ रुड़की। पुलिस को बुजुर्ग दंपति अपने ही आवास में बेसुध अवस्था में पड़े मिले। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम में डॉ. सुदेश कुमार (70) पत्नी सुमन (65) पुत्र वैभव के साथ रहते थे। रविवार सुबह के वक्त वैभव मार्निंग वॉक के लिए गया था। पुलिस के अनुसार वैभव वॉक के बाद घर लौटा। लेकिन माता और पिता ने दरवाजा नहीं खोला। शोर शराबा होने पर क्षेत्रवासियों ने भी डोरबेल बजाकर उन्हें बाहर आने के लिए कहा। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक पुत्र और क्षेत्रवासी दरवाजा खटखटाते रहे। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस और क्षेत्रवासी कटर की मदद से दरवाजा खोलकर आवास के अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने दंपति को बेसुध अवस्था में घर के अंदर पड़ा देखा। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोलानीपुरम स्थित अपने आवास में बुजुर्ग दंपति बेसुध अवस्था में मिले थे। चेकअप में पति को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है। पुत्र से भी पुलिस मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है। हालांकि बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *