क्राइम स्टोरी न्यूज़ रुडकी। गांव गोकलपुर के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर रेफर किया गया । दौराला उत्तर प्रदेश निवासी मनीष कुमार अपने चचेरे भाई सुरेश और मोनू के साथ किसी काम से बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह गोकलपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आई कार की चपेट में आकर घायल हो गए। दुघर्टना के बाद कार को लेकर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया । सूचना मिलने पर घायलों के परिजनों को डॉक्टर ने बताया कि मनीष की हालत गंभीर है। जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है