पौड़ी। महात्मा गांधी की जयंती पर आयुक्त गढ़वाल मंडल कार्यालय में अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान गांधी जी का प्रिय भजन रामधुन गाया गया।
रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी बहुत ही महत्वपूर्ण एवं प्रेणादायक है। हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अपने जीवन को चरितार्थ करना चाहिए। कहा कि इस पावन अवसर पर संकल्प लेकर अपनी कम से कम एक बुरी आदत का त्याग करें। लाल बहादुर शास्त्री के समय देश में जब अकाल की समस्या आई तो उन्होंने उस विषम परिस्थिति में भी हिम्मत नहीं हारी और जय जवान, जय किसान का नारा देकर लोगों को भूखमरी से बचाया। कहा कि संकल्प लें कि हम अपने काम को लगन एवं निष्ठा से करते हुए देश के विकास में सहायक सिद्ध होंगे। अपने राष्ट्र की सुन्दरता को अक्षुण बनाये रखते हुए राष्ट्र की सेवा करेंगे। वहीं, एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस लाइन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। सीओ प्रेमलाल टम्टा ने पुलिस कार्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *