क्राइम स्टोरी न्यूज़ रुड़की। बुखार पीड़ित आठ लोगों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे थे। तीन मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। कुछ समय से डेंगू के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ब्रह्मपुर शंकरपुर में सौ से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही लक्सर के बसेड़ी, झबरेड़ा के मानकपुर आदमपुर में भी मरीज सामने आए थे। रुड़की शहर में भी पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में अब आठ बेड का डेंगू आइसोलेशन वार्ड खोल दिया गया है। सिविल अस्पताल में उपचार को पहुंचे बुखार पीड़ित आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। रैपिड जांच में इसकी पुष्टि हुई है। तीन मरीजों को अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। बाकी को दवा देकर घर भेज दिया गया है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि सभी मरीजों की हालत पहले से ठीक है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *