क्राइम स्टोरी न्यूज़ विकासनगर। नगर पालिका हरबर्टपुर कार्यालय को पांवटा रोड पर शिफ्ट कर दिया गया। इसके लिए सात लाख नब्बे हजार की लागत से भवन का सौंदर्यीकरण किया गया था। गुरुवार को नए कार्यालय का लोकार्पण विधायक मुन्ना चौहान ने किया। नगर पालिका हरबर्टपुर का कार्यालय देहरादून रोड पर मौजूद था। हरबर्टपुर कस्बे के नगर पंचायत के तौर पर अस्तित्व में आने से लेकर अब तक कार्यालय देहरादून रोड पर ही संचालित हो रहा था। करीब तीन दशक पुराने भवन में जगह कम होने के साथ ही भवन भी जर्जर हो चुका था। जगह की कमी के चलते यहां आने वाली जनता को भी बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। गत निकाय चुनाव से पहले नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार किया गया हैं जिससे सभासदों की संख्या बढ़ने के साथ ही हर दिन काम के सिलसिले में आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी थी। ऐसे में पालिका कार्यालय के अधिक जगह वाले कार्यालय की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। जिसके लिए पांवटा रोड स्थित पालिका के व्यावसायिक भवन की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कर नया कार्यालय शुरू किया गया। लोकार्पण के दौरान विधायक ने कहा कि नए कार्यालय को सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे , ताकि जनता से जुड़े कार्य और समस्याएं समय पर निपटाई जा सके। इस दौरान पालिकाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, ईओ भगवंत सिंह बिष्ट, सभासद पम्मी देवी, अखिल गोयल, राजेंद्र प्रसाद पटेल, नीरज थापा, उषा भट्ट, मेघश्याम शर्मा, अपर सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह श्रीकोटी, शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *