क्राईम स्टोरी न्यूज़ विकासनगर। उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के अस्पताल में बच्ची को जन्म देकर बच्ची को वहीं मौके पर छोड़कर फरार हुई महिला के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। बीते बुधवार सुबह को उपजिला चिकित्सालय विकासनगर पहुंची अज्ञात महिला ने अस्पताल के बाथरूम में जन्म देने के बाद बच्ची को छोड़कर भाग गई थी। अस्पातल प्रशासन को जब जानकारी मिली तब अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को कब्जे में लेकर उसको उपचार देने के बाद बच्ची को उपचार के लिए देहरादून भेज दिया। तब से ही पुलिस महिला की तलाश में है। उपजिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। बताया कि अब तक महिला के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।