क्राईम स्टोरी न्यूज़ रुड़की। चंद्रशेखर चौक पर रेहड़ी वालों की रसीद काटने पर हंगामा खड़ा हो गया। रेहड़ी वालों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। शोर-शराबा होने पर रसीद काट रहे बाइक सवार वहां से चले गए। लोगों ने रसीद काटने वालों की बाइक पुलिस के सुपुर्द कर दी। चंद्रशेखर चौक के पास दोपहर एक बजे के आसपास कुछ रेहड़ी वाले खड़े थे। इस बीच बाइक सवार वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को नगर निगम कर्मी बताकर रेहड़ी वालों की पर्ची काटनी शुरू कर दी लेकिन उन्हें रशीद की कॉपी नहीं दी। इसका रेहड़ी वालों ने विरोध किया तो वह मौके से भाग गए। इस बीच वहां से ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष मुमताज अब्बास नकवी गुजर रहे थे। लोगों ने मौके पर हंगामा कर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। रेहड़ी वालों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से गरीब तबके के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। फर्जी रसीद के जरिए राजस्व को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोगों ने बाइक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।