क्राईम स्टोरी न्यूज़ विकासनगर। सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह ने नवगठित पुलिस चौकी लाखामंडल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने चौकी इंचार्ज को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने, नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने पर जोर दिया। कहा कि आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कडी नजर रखी जाए, जिससे अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। लाखा मंडल चौकी के निरीक्षण के दौरान सीओ ने चौकी इंचार्ज से क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नशाखोरों व आपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जाय। बताया कि लगातार बढ़ती नशे की प्रवृति के कारण युवा बर्बादी की कगार पर बढते जा रहे हैं। जिसको रोकने के लिए सख्ती बरती जाय। इस मौके पर लाखामंडल क्षेत्रवासियों ने सीओ का मंदिर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। लोगों ने बताया कि पुलिस चौकी खुलने के बाद क्षेत्र में चोरी, नशाखोरी, खनन आदि पर भी रोक लगी है। विकासनगर सीओ ने लाखामंडल स्थित शिव मंदिर के दर्शन किए। सीओ भाष्कर लाल शाह ने साथी एकता फिल्म स्टूडियो का विजिट भी किया। इस दौरान पुलिस चौकी इंचार्ज लाखामंडल निखिल चौधरी, भाजपा क्वांसी मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा, टीकाराम शर्मा, बाबूराम शर्मा, शूरवीर डोभाल, मनोज गौड़, नारायण दत्त शर्मा, केशव शर्मा, आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *