क्राईम स्टोरी न्यूज़ रुड़की। सड़क हादसे में एक ही परिवार के एक मासूम, उसकी दादी और पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक पिकअप वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। सोमवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गांव तेलीवाला, पाडली गुज्जर निवासी जाहिद (20)पुत्र इसहाक अपनी मां गुलशाना उर्फ शानो (53) और अपने पुत्र सात वर्षीय आशियान अहमद(07) को बाइक पर लेकर देवबंद थाना क्षेत्र के गांव गोपाली थीथकी में शादी समारोह में जाने लिए घर से निकला था। जैसे ही वह गुड़ मंडी के निकट देवबंद तिराहे पर पहुंचा तभी तेज गति से आ रही एक पिकअप वैन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मां बेटे दोनों डिवाइडर के उस पार जा गिरे। बच्चा डिवाइडर पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर महेश जोशी, एसएसआई प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से तीनों को रुड़की के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर जोशी का कहना है कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *