क्राईम स्टोरी न्यूज़ हरिद्वार। जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिलाधिकारी ने डी श्रेणी में शामिल सिचंन क्षमता का सृजन (सिचाईं विभाग) प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) जल जीवन मिशन-55 एलपीसीडी से संयोजित हर घर नल,
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा सी रैंकिग में आने वाले जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लाभार्थी, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना लाभार्थी एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना से लाभान्वित लाभार्थी (द्वितीय प्रसव बालिका) कारण बताओ ने नोटिस जारी करने को कहा। जिलाधिकारी ने जो विभाग समय से धनराशि उपयोग करने में अक्षम है वो 15 फरवरी तक विशषलेषण करते हुए धनराशि समर्पित करना सुनिश्चित करें। यदि जिला योजना के अर्न्तगत एक भी पैसा कालातीत होता है तो सम्बंधित अधिकारियो के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही अम्ल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी मदों धनराशि का मितव्यता के आधार उपयेग करने के निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने 20 मार्च तक सम्ंबधित बिल कोषगार में प्रेषित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक के एन तिवारी, अपर सांख्यकी अधिकारी सुभाष शाक्य, ईईपीडब्लूडी दीपक कुमार, जिला बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल, डीडीओ वेद प्रकाश, जिला रोजगार अधिकारी उत्तम कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भण्डारी, डीओ पीआरडी प्रमोद कुमार, एसीएमओ अनिल वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी, टीआरमलेठा सहा. जिला परियोजना अधिकारी नलनीत धिल्डियाल, प्रेजेक्ट मैनेजर नामामि गंगे मिनाक्षी मित्तल सहित जनपद के सभी अधिकारी मौजूद रहे।