क्राईम स्टोरी न्यूज़ रुड़की। नगर पंचायत पाडली गुर्जर में बोर्ड बैठक की गई जिसमें नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और सभी सभासदों ने भाग लिया बोर्ड बैठक में कांग्रेस पार्टी के दो बड़े चेहरे भी मौजूद रहे वही बोर्ड बैठक के दौरान सभी वार्ड सभासदों ने अपने अपने वार्ड की बारी-बारी से समस्याएं रखी और कहा कि नगर पंचायत पाडली गुर्जर में साफ सफाई पानी की निकासी और लाइटों की गंभीर समस्या है जिसका निदान किया जाना अति आवश्यक है। बोर्ड बैठक में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी सभासदों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि पंचायत में बजट आते ही सभी वार्डों की मेन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं बैठक में उपस्थित कलियर विधानसभा विधायक फुरकान अहमद और झबरेड़ा विधानसभा विधायक वीरेंद्र कुमार (जाती) ने नगर पंचायत पाडली गुर्जर की समस्याएं सुनी। और बैठक में उपस्थित अधिशासी अधिकारी से नगर पंचायत बजट को लेकर चर्चा की और कहा कि अनिवार्य कामों की रूपरेखा तैयार कर और नगर पंचायत में पैसे की कितनी आवश्यकता है उसको लेकर एक पत्र मांगा है। जिसमें दोनों विधायकों ने कहा कि हमारे माध्यम से भी शासन प्रशासन को बजट संबंधित और पाडली गुर्जर की समस्याओं से शासन को अवगत कराया जाएगा। और जल्द बजट का पैसा मंगवाया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *