क्राईम स्टोरी न्यूज़ देहरादून। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच चल रही तनातनी एक बार फिर शुक्रवार को सदन में जा पहुंची। जिसके बाद उत्तराखंड में प्रदर्शन और पुतला दहन का दौर शुरू हो गया। शनिवार को राज्य भर में संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस विधायकों से बातचीत के दौरान
विधायक बिष्ट की कथित क्षेत्रवाद की टिप्पणी पर मंत्री अग्रवाल ने कड़ा ऐतराज जताया था। इसके बाद सदन में माहौल गर्मा गया। पीठ ने भी इस घटनाक्रम पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि सदन में हम ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे चौराहे पर हों। लोकतंत्र के इस मंदिर में ऐसी बातें होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तराखंड हम सबका है। वहीं उत्तराखंड में प्रदर्शन का दौर एक बार फिर गरमा गया है। विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन और पुतला दहन किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर विधानसभा में गलत बयान देने का आरोप लगा है देहरादून में एश्लेहाल के समक्ष महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं ऋषिकेश में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ रैली निकाली और प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका।