क्राईम स्टोरी न्यूज़ हरिद्वार। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन में एक दिवसीय जेंडर संवेदीकरण एवं पोश अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंम मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने दीप जलाकर किया। जिलाधिकारी ने सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाए अपने कर्तव्यों से भली भाँति परिचित हैं, लेकिन महिलाओं को सजग होकर अपने अधिकारों को भी जानना होगा। उन्होंने कहा कि किस तरह से आप अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं, किसी भी चीज को करने से पहले उसका जाना जरूरी होता है, चाहे स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा की बात हो हर चीज का जानना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जितनी जानकारी होगी उतनी ही आप अपने अधिकारों की रक्षा कर पाएंगी। महिलाए सभी उद्देश्य एवं लक्ष्यों को हासिल करने में सफल हो रही है। आप लोग यहां से ज्ञान की ज्योति लेकर जाएंगे इससे दूर-दूर तक फैलाएं, हम सब मिलकर इस समाज को एक समावेशी समाज बनाने में सक्षम होंगे। कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *