मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज  उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर, देहरादून और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। वहीं टिहरी, पौड़ी , उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है इन जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम निदेशक ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश से हिस्सों में आगामी 13 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का दौर बने रहने की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *