मोहन सिंह पंवार :-
चमोली/नंदानगर – अगर सोशल मीडिया का सही उपयोग किया जाए तो यह किसी वरदान से कम नहीं जिसका जिता जागता उदाहरण बना छात्र दिव्यांशु आपको बता दें कि
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चमोली जिले के रा०इ०का० बूरा नंदानगर के न्याय पंचायत क्षेत्र बूरा के घूनी गांव के छात्र दिव्यांशू सिंह की सोशल मीडिया रील हुई चयनित।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रा०इ०का० बूरा नंदानगर विकासखंड के घूनी गांव के एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी दिव्यांशु सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह/ मंगला देवी के बेटे का सोशल मीडिया रील का चयन किया गया है। यह रील मतदाता जागरूकता विषय पर आधारित थी, जिसमें लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रचनात्मक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
दिव्यांशु समय का सदुपयोग करना जानता है। वह सोशल मीडिया पर जागरूकता को लेकर मुखर रहता है जिसके क्रम में दिव्यांशु कि रील का चयन हुआ जिसकी खबर मिलते ही घूनी गांव सहित पूरे नंदानगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।इस उपलब्धि पर दिव्यांशु को गोपेश्वर में पुरुस्कृत किया जायेगा।
