Oplus_131072

देहरादून। हिंदी दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कर-कमलों द्वारा लेखक धर्म सिंह फरस्वाण एवं रोशनी फरस्वाण की चर्चित पुस्तक ‘2500+ English-Hindi Verbs’ के द्वितीय संस्करण का गरिमामयी विमोचन संपन्न हुआ।
​यह पुस्तक विश्वभर के अंग्रेजी भाषियों और विदेशी नागरिकों को हिंदी सिखाने के लिए एक सरल, व्यावहारिक और प्रभावी माध्यम के रूप में तैयार की गई है।

​पुस्तक की प्रमुख विशेषताएँ
​ग्लोबल पाठकों के लिए Roman Script: देवनागरी न पढ़ पाने वाले विदेशी पाठकों की सुविधा के लिए शब्दों और वाक्यों को रोमन लिपि (Roman Script) में भी प्रस्तुत किया गया है, जिससे सही उच्चारण सीखना बेहद आसान हो जाता है।
​व्यावहारिक हिंदी का समावेश: दैनिक बोलचाल में इस्तेमाल होने वाले शब्दों, क्रियाओं (Verbs) और वाक्यों का सटीक संकलन।
​वैश्विक स्तर पर प्रचार: इसका मुख्य उद्देश्य विदेशियों में हिंदी सीखने के प्रति रुचि, उत्साह और जागरूकता बढ़ाना है।
​”हिंदी सीखें, हिंदी समझें और हिंदी से जुड़ें”
लेखक द्वय धर्म सिंह फरस्वाण एवं रोशनी फरस्वाण ने बताया कि भाषा केवल संवाद का साधन नहीं, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों और देशों को जोड़ने वाला एक मजबूत सेतु है। इस पुस्तक के जरिए उनका संकल्प हिंदी को विश्व भाषा के रूप में स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके प्रसार को गति देना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *