Crime story news केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं में भागीदारी से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए समूहों की महिलाओं ने देहरादून में आयोजित पीएम की रैली का विरोध किया। महिलाओं ने रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष ही जमकर नारेबाजी की। साथ ही काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया। महिला समूहों की कार्यकत्रियों का पांचवे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान विकासनगर, जौनसार बावर क्षेत्र से सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता पीएम की रैली में शामिल होने के लिए निकले। इस बीच तहसील परिसर में धरना दे रही महिला समूहों की कार्यकत्रियां धरना स्थल से निकलकर तहसील गेट पर पहुंच गईं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने काले झंडे दिखाते हुए सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया मौके पर सरिता, रोशनी, रबीना, मंजू ,कल्पना बिष्ट, सायरा आजाद, दीपा रावत, नगमा, प्रभा, बबली, लक्ष्मी, रेखा, दुर्गेश, ममता राणा, आशा, बबीता, रेखा, बबली, रीना कौर, शांति, पूजा, पुष्पा, लक्ष्मी बिष्ट, राखी थापा, पिंकी, रेखा, सुशीला, मीना श्रीवास्तव, नीरू त्यागी, तारा, बाला, रीता, मीना, सलमा, इमराना, अंजू, सुमन, उषा, आदि शामिल रहीं।