Crime story news रुड़की। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने गुरुवार देर शाम पिरान कलियर पहुंचकर दरगाह साबिर पाक में चादर और अकीदत के फूल पेश कर मुल्क में अमन चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी। सलमा अंसारी ने कहा कि वह दरगाह की जियारत के लिए यहां पर पहले भी कई बार आई हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है वह दरगाह साबिर पाक में जियारत करने जरूर आती हैं। उन्होंने दरगाह साबिर पाक में हिंदू-मुस्लिम एकता और अखंडता की सलामती की दुआ मांगी। इस अवसर पर एसओ धर्मेंद्र राठी, प्रबंधक मोहम्मद शफीक, सैयद इंतखाब आलम, राव सिकंदर हुसैन, अफजाल अहमद, राव शारिक, असलम कुरैशी, मोहम्मद हारून आदि मौजूद रहे।