Crime story news रुड़की। आम आदमी पार्टी ने नारसन ब्लॉक में हाईवे पर कई स्थानों पर फ्लाईओवर बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अभी भी कई स्थानों पर काम अधूरा पड़ा हुआ है। इसकी वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिनों में ही हाइवे पर हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मंगलौर प्रभारी नवनीत राठी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर नारसन ब्लॉक क्षेत्र में हाईवे पर फ्लाईओवर बनाए जाने की मांग उठाई है। इसके अलावा उनका कहना है कि हाईवे पर रात के समय स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती। इससे हाईवे पर पड़ने वाली उत्तम शुगर मिल में गन्ना ले जाने वाले किसानों को जान जोखिम में डालकर चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति करनी पड़ रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों केेे हित मे मुख्यमंत्री से इस मांग को पूरा किए जाने की मांग उठाई है।