Crime story news रुड़की। बुग्गावाला पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। दो दिन पूर्व याकूब पुत्र सब्बीर निवासी लालवाला ने थाना बुग्गावाला पहुंचकर तहरीर देकर बताया था कि घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी कर ली गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी। गुरुवार रात पुलिस कुड़कावाला तिराहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। तभी पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम अलीशेर पुत्र सत्तार निवासी बन्दरजूड़ बताया। साथ ही बाइक चोरी की होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर कोर्ट में पेश कर दिया। बुग्गावाला थाना अध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।