Crime story news रुड़की।  विदेशी नागरिक के संक्रमित पाए जाने पर फार्मा कंपनी कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए। साथ ही होटल कर्मियों के भी सैंपल लिए गए हैं। विदेशी नागरिक कंपनी के दौरे पर आया था। 16 दिसंबर को तीन विदेशी नागरिक भगवानपुर में स्थित फार्मा कंपनी की विजिट के लिए आए थे। वह क्षेत्र के ही एक होटल में रुके हुए थे। विदेश से आए नागरिकों के कोविड प्रोटोकॉल के तहत कोविड टेस्ट कराए गए थे। जिसमें एक यमन नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। स्वास्थ्य विभाग ने होटल पहुंचकर मौजूदा कर्मचारियों के सैम्पल लिए। सोमवार को विदेशी नागरिक जिस दवाई फैक्ट्री में विजिट को आए थे वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री पहुंचकर उसके संपर्क में आए कर्मचारियों के सैंपल लिए। आख़िर किस किस कर्मचारी के सैंपल लेगी स्वास्थ्य टीम जबकि कंपनी में लगभग 400 कर्मचारी कार्यरत रहते हैं और वह सुबह से शाम तक कार्य करके अपने घर वापस लौट जाते हैं और अगले दिन फिर काम पर कंपनी पहुंच जाते हैं, किस-किस कर्मचारी की करेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच क्या होगा स्वास्थ्य विभाग का अगला कदम , जबकि भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि विजिट को आए विदेशी नागरिक के सम्पर्क में आने वाले 26 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनको लैब भेज दिया गया है। आखिर क्या 400 कर्मचारियों में से 26 लोगों के सैंपल लिए जाने से जांच पूरी हो पाएगी?

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *