Crime story news रुड़की। स्पेशल टास्क फोर्स ने ग्राम प्रधान हत्याकांड में फरार एक ईनामी महिला को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक बदमाश को छुड़ाने के लिए भीड़ और उसके रिश्तदारों ने पुलिस टीम पर लालर्मिच फेंक दी गई थी। एसटीएफ उसकी तलाश कर रही है। साल 2019 में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान कमरे आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार दस-दस हज़ार के दो इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ उत्तराखंड ने तेलंगाना के हैदराबाद में दबिश दी है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शातिर वसीम पुत्र ननुवा और समा परवीन निवासी किदवई नगर खालापार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हत्या के मामले में दो साल से फरार चल रहे थे। तेलंगाना, हैदराबाद के सुलेमान नगर में उनके रहने की सूचना पुलिस को मिली। उनकी गिरफ्तारी को एसटीएफ व गंगनहर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। ईनामी बदमाश से हुई नूकझोक मे गिरफ्तारी के दौरान उत्तराखंड एसटीएफ टीम के आरक्षी चमन कुमार और थाना राजेन्द्र नगर पुलिस के आरक्षी फैयाज की आंखों पर लाल मिर्च डालकर बदमाश वसीम को छुड़ा लिया गया था। पुलिस स्टेशन राजेंद्र नगर हैदराबाद तेलंगाना में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पर हुए हमले के बावजूद एसटीएफ ने वसीम की पत्नी समा परवीन, को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भी पुलिस मुख्यालय ने दस हज़ार का ईनाम घोषित किया गया था। फरार बदमाश वसीम की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम हैदराबाद और तेलंगना राज्य के अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।