Crime story news भगवानपुर। गागलहेड़ी तिराहे पर स्थित एक एटीएम केबिन से दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया गया कि दोनों युवक एटीएम बदलकर ठगी करने की फिराक में थे। एटीएम से पैसे निकाल रहे ग्रामीण को दोनों युवक एटीएम को कैसे मशीन में इस्तेमाल करना है इसकी सलाह दे रहे थे। जब ग्रामीण को शक हुआ तो उन्होंने मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी। मौके पर पुलिस को देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उप निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया अभी दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।