Crime story news कलियर। युवती ने सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती की और फर्जी तरीके से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसको सोशल मीडिया पर एक युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसे स्वीकार कर लिया गया था। उसके बाद युवती ने उससे बात की और उसका संपर्क नंबर मांगा और वीडियो कॉल कर बात करने को कहा। युवक ने उसको अपना नंबर दे दिया। जिस पर वीडियो कॉल की गई। इसके कुछ देर बाद उसे एक वीडियो भेजा गया। जिसमें उसे नग्न दिखाया गया। उसका चेहरा दूसरे की नग्न वीडियो में लगा दिया गया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर पैसे देने की मांग की जा रही है। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि जांच साइबर क्राइम सेल को भेेजी जा रही है। उन्होंने लोगो से अपील की कि किसी भी अजनबी को अपने प्रोफाइल के बारे में पूरी जानकारी न दें। अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर न करें।