Crime story news ऋषिकेश।  क्रिसमस-डे के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जैसे-जैसे क्रिसमस का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों पर क्रिसमस का खुमार चढ़ता जा रहा है। ऋषिनगरी के बाजार क्रिसमस को लेकर सज गए हैं। बाजरों में क्रिसमस-ट्री व सांता क्लॉज ड्रेस आर्कषण का केंद्र बने हुए हैं। ऋषिकेश और आसपास इलाकों में पाश्चात्य संस्कृति का प्रमुख त्योहार क्रिसमस लोकप्रिय हो चुका है। ऋषिकेश, तपोवन, मुनिकीरेती, रामझूला, लक्ष्मझूला क्षेत्र सहित कई इलाकों में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है। तपोवन स्थित चर्च में क्रिसमस पर विशेष आयोजन भी होते हैं। क्रिसमस को लेकर क्षेत्र के बच्चों में जोश देखने को मिल रहा है। बच्चों की उत्सुकता को देखते हुए बाजार भी क्रिसमस पर सज चुके हैं। बाजारों में कई दुकानों में सांता क्लॉज ड्रेस, क्रिसमस-ट्री, पाइन-ट्री, कई डिजाइन की क्रिसमस-बेल्स आदि सज गए हैं। त्रिवेणी घाट मार्ग, रेलवे रोड़, मुखर्जी मार्ग, लाजपत राय मार्ग, लक्ष्मणझूला बाजार, रामझूला बाजार, तपोवन बाजार सहित प्रमुख बाजारों में क्रिसमस के साजो-सामान से तमाम दुकानें सजी हुई हैं। बाजारों में चहल पहल का माहौल बना हुआ है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *