Crime story news भगवानपुर।  भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवाई फैक्ट्री ने कर्मचारियों को फैक्ट्री बंद करने का नोटिस दे दिया। कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन ने फैक्ट्री को बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है। जिस पर श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साथ ही श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाया कि कर्मचारियों को पिछले कई वर्षों से गुमराह किया जा रहा है। उनकी वेतन विसंगति दूर नहीं की गई और अब बंदी का नोटिस जारी कर दिया गया है। इंकलाबी मजदूर केंद्र संगठन ने भी धरना प्रदर्शन पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *