Crime story news ऋषिकेश। तपोवन, लक्ष्मणूझला क्षेत्र में रात 10 बजे के बाद एक होटल में डीजे बजाना भारी पड़ा। पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ पुलिस ऐक्ट में चालान कर डीजे को जब्त कर लिया है। रात 10 बजे के बाद होटल, वेडिंग प्वाइंट आदि स्थानों पर डीजे बजाने पर पाबंदी है। फिर भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि शनिवार देर रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तपोवन के एक होटल में तेज आवाज में डीजे बज रहा है। उसके शोर से आसपास आबादी में रहने वाले लोग परेशान हैं। इस पर पुलिस तत्काल होटल में पहुंची और डीजे को बंद कराया। साथ ही डीजे संचालक नितेश पुत्र अनिल कुमार निवासी गंगानगर, ऋषिकेश का पुलिस ऐक्ट के तहत चालान किया गया। बताया कि डीजे को जब्त कर लिया गया है।