Crime story news रुड़की। मकर सक्रांति स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं को पुलिस ने बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया। लखनौता पुलिस ने बॉर्डर चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग की। यहां से कई वाहनों को वापस लौटाया गया। गुरुवार से ही बॉर्डर पर पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी गयी थी। शुक्रवार को भी बॉर्डर क्षेत्र पर पुलिस की नजर रही। प्रदेश की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। लखनौता चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि लखनौता देवबंद मार्ग पर गोकुलपुर के पास दोनों राज्यों की सीमा पर चेकिंग के दौरान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जाने वालों को वापस भेज दिया गया। इनमें बहारी चार बसें भी शामिल थी। बसों में सवार यात्री दिल्ली से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे जिन्हे पुलिस ने वापिस लौटा दिया है