देहरादून। राजपुर रोड स्थित जनरल उपयोग के सामान के स्टोर में चोरी की गई। चोर छत का शटर काटकर अंदर दाखिल हुए करीब 25 हजार रुपये के नोट, सिक्के और कुछ अन्य सामान भी चुरा ले गए। राजपुर रोड पर सेंट जोजफ्स एकेडमी के सामने कुमार स्टोर मौजूद है। इसका संचालन गौरव कुमार करते हैं। मंगलवार सुबह स्टोर खोला गया। इस दौरान देखा तो अंदर सामान अस्त व्यस्त मिला। अलग-अलग जगहों पर लगे छह ताले टूटे हुए थे। गल्ला खोला तो वह खाली मिला। नगदी के साथ चोर खाने का सामान भी चुरा ले गए। चोरों ने कुछ कोल्ड ड्रिंक की डाइट कैन मौके पर पीं और खाली होने पर वहीं गिरा गए। चोरी का पता लगाने पर पुलिस को सूचना दी गई। धारा चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *