ऋषिकेश। बैराज जलाशय में एसडीआरएफ की टीम ने दो अज्ञात शव बरामद किए हैं। इनकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। वहीं, गुरुवार को गंगा में डूबने वाली महिला का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम गुरुवार को डूबी महिला की तलाश में गंगा में सर्च ऑपरेशन कर रही थी। इस दौरान बैराज जलाशय में दो शव दिखाई दिए। जिन्हें पानी से निकाला गया। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को सूचित कर शव उनके सुपुर्द कर दिए गए। उन्होंने बताया शव करीब 10 से 15 दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। इनकी उम्र करीब 50 साल के आसपास है। लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया शवों को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है। वहीं, एम्स चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया गुरुवार को गंगा में डूबी महिला पूजा का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। शनिवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जायेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *