रुद्रपुर। नगर पंचायत की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए मुनादी करायी जा रही है। ईओ कमल कुमार ने बताया कि एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल का विनिर्माण, भंडारण, बिक्री, खरीद, वितरण और उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ईओ ने बताया कि पर्यावरण और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित उत्पाद 75 माइक्रोन से कम को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है।