पिथौरागढ़। महिलाओं को अपने उत्पादों की मार्केटिंग करने व उत्पादन से लेकर उपभोक्ता तक सामान पहुंचाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। अर्पण संस्था ने एक्शन एड के सहयोग से बलुवाकोट में कार्यशाला की। इसमें महिलाओं को अपनी आजीविका के लिए लगातार मेहनत करने का महत्व बताया गया। परियोजना समन्वयक खीमा जेठी ने कहा कि बलुवाकोट,बरम,अस्कोट के तीन कलस्टरों की 105 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं को उत्पाद ग्रेडिंग व लागत के अनुमान के बारे में जानकारी दी गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *