पौड़ी। जिला पर्यटन कार्यालय और परिवहन विभाग के पास बनने वाले पार्किंग स्थल का डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को पार्किंग को बेहतर ढंग से बनाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को पार्किंग में आने जाने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रस्तावित पार्किंग भूमि की एनओसी जल्द लेने के निर्देश भी दिए। पर्यटन विभाग के पास 246.81 लाख की लागत से 60 वाहनों और संभागीय परिवहन कार्यालय के पास 444.26 लाख में दो मंजिला पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। यह पार्किंग छोटे वाहनों के लिए बनाई जाएगी। शनिवार को डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने इन पार्किगों का निरीक्षण करते हुए पार्किंग में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, पार्किंग में प्रवेश करने के लिए बेहतर गेट बनाने को कहा। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि यह पार्किंग छोटे वाहनों के लिए बनाई जाएगी। इस मौके पर अपर सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, अतुल नौटियाल, जेई जिला प्राधिकरण संदीप रावत, पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री आदि मौजूद रहे।