श्रीनगर गढ़वाल।  श्रीनगर में भाजपा नेता ने खुद को एसडीएम कार्यालय में बंद कर दिया। वह मीट की दुकान सीज करने की मांग कर रहे हैं। ऐसा नहीं होने पर सुसाइड की चेतावनी दी है। सोमवार सुबह दफ्तर खुलते ही भाजपा नेता लखपत सिंह भंडारी एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने खुद को एसडीएम कार्यालय में बंद कर दिया। वह श्रीनगर में मीट की दुकान सीज करने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मीट की दुकान अवैध तरीके से संचालित की जा रही है। जब भाजपा नेता ने खुद को कार्यालय में बंद किया, उस वक्त एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय में नहीं थे। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। रविवार रात भंडारी ने मीट की दुकान के बाहर धरना दिया था। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई थी बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने मजबूरन मीट की दुकानों से परेशान होकर यह कदम उठाया है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *