रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने अरदास कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इधर, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने उन्हें सरोंपा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद मंत्री रेखा ने लंगर चक और बर्तन साफ कर सेवा दी। मौके पर किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, वरुण अग्रवाल, केडी गहतोड़ी, सुखवंत सिंह भुल्लर, मंजीत सिंह, गुरदयाल सिंह रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *