क्राइम स्टोरी न्यूज़ अल्मोड़ा। रमेश बहुगुणा को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अल्मोड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जस्न मनाया। सोमवार को चौघानपाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। साथ ही मिठाई वितरण भी किया। बताया कि बहुगुणा लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। वह इससे पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, महिपाल बिष्ट, अजय वर्मा, किरन पंत, राधिका जोशी, रमा जोशी, बीना नयाल, पूनम पालीवाल, मनोज जोशी, संजय साह रिख्खू ,अमित साह मोनू, सौरभ वर्मा ,अर्जुन बिष्ट, दीपक वर्मा, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्य, सुनील जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह , देवाशीष नेगी, मनीष जोशी, तुषारकांत साह, धर्मवीर आर्य ,चंदन लाल टम्टा, कृपाल सिंह, ललित तिवारी, मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे।